फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to get admission in MBBS by making fake documents by girl student in UNS MEDICAL COLLEGE

सत्यापन में खुली पोल: फर्जी दस्तावेज बनाकर MBBS में दाखिले का प्रयास, युवती की कारस्तानी देख सभी हैरान

Sat, 10 Dec 2022 08:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 08:17 PM IST
सार

वाराणसी की एक युवती को नीट में 64 अंक मिले थे। उसने साइबकर कैफै संचालक की मदद से अपने नंबर 464 करा लिए। इसके बाद वह एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए कॉलेज पहुंच गई। सत्यापन में उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
Attempt to get admission in MBBS by making fake documents by girl student in  UNS MEDICAL COLLEGE
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में फर्जी दस्तावेजों के सहारे एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची एक युवती को कॉलेज प्रशासन ने पकड़ लिया। हॉस्टल में सत्यापन में पोल खुलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है। डॉक्टर बनने का सपना देख रही युवती की इस कारस्तानी को देख सभी लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन


एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए वाराणसी की एक युवती पहुंची। वह दो दिनों तक हॉस्टल में भी रही। महिला छात्रावास की प्रभारी डॉ. शशि पांडेय जांच करायी गई तो पता चला कि उसने नीट के अंक फर्जी तरीके से बढ़वा लिया था। उसी आधार पर उसने ऑनलाइन एलाटमेंट लेटर तैयार कराया और हॉस्टल में आ गई।

विज्ञापन

नीट में मिले थे 64 अंक, फर्जी तरीके से करा दिया 464

नीट में उसके 64 अंक थे। उसने लखनऊ के एक साइबर कैफै संचालक की मदद से अपने नंबर 464 करा लिए। इसके बदले में उसने 17 हजार रुपये दिए थे। वहीं से उसने एलाटमेंट लेटर तैयार कराया और  कॉलेज पहुंच गई। कॉलेज में 28 नवंबर तक काउंसिलिंग थी लेकिन वह 29 नवंबर को पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने उसे रियायत देते हुए छात्रावास में प्रवेश दे दिया। बाद में जब छात्रावास में सत्यापन होने लगा तो कुछ कागजात को लेकर बात फंस गई। इसकी सूचना वहां के प्रभारी ने प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने जांच कराई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्राचार्य प्रो. शिव कुमार ने इसकी जानकारी एसडीएम और पुलिस को दे दी है।

उन्होंने बताया कि फर्जी एनओसी, एलॉटमेंट लेटर की ऑनलाइन जब जांच करायी गई तो इसकी जानकारी हुई। पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इसकी सूचना पुलिस व सदर एसडीएम को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed