फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on keeping teenshed, accused of firing

टीनशेड रखने को लेकर मारपीट, फायरिंग का आरोप

Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on keeping teenshed, accused of firing
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के नरहन बंधवा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात विवादित भूमि पर टिनशेड रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मारपीट में गंभीर रुप से घायल युवक को सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के चचेरे भाई अभिषेक चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरहन बंधवा गांव में जमीन विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसमें पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों का चालान कर दिया। जमानत से छूटने के बाद देर रात 10 बजे टीनशेड रखने को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने पांच की संख्या में धावा बोलकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से पिटाई की। विरोध करने पर असलहे से गोली चला दी। गोली शैलेश चौहान को दाहिने जांघ में लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि अभी तक गोली चलने की बात पुष्टि नहीं हुई है। घायल युवक की मेडिकल व एक्सरे रिपोर्ट में गोली की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल घायल युवक के चचेरे भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed