फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on District General Secretary of Bhim Army

भीम आर्मी के जिला महासचिव पर हमला

Thu, 07 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attack on District General Secretary of Bhim Army
मीरगंज बाजार में लेखपाल की गाड़ी पर बैठकर जा रहे भीम आर्मी के जिला महासचिव चंदन कुमार पर बाइक सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया। चंदन कुमार ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। हमलावरों ने लेखपाल की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

करियांव गांव के लेखपाल राहुल सोनी बृहस्पतिवार को कुछ लोगों के साथ पानी की टंकी का सर्वे करने करियांव गांव गए थे। उसी समय करियांव गांव के भीम आर्मी के जिला महासचिव राहुल कुमार भी लेखपाल से मिलने गए थे। वह लेखपाल के साथ अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी मीरगंज बाजार में दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने रोक लिया। यह देख चंदन कुमार भागने लगे। चंदन को भागते देखकर लेखपाल भी भाग लिए। चंदन का आरोप है कि तमंचे से उनपर दो फायर किया गया, जो मिस हो गया। हमलावरों ने लेखपाल की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

करियांव निवासी चंदन कुमार व प्रयागराज के निवासी लेखपाल राहुल सोनी ने थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। चंदन कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जबकी लेखपाल राहुल सोनी ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बाइक क्षतिग्रस्त की गई है। फायरिंग की बात झूठी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed