{"_id":"6750039d8784e6d51804128c","slug":"atm-card-changed-rs-240-lakh-missing-from-account-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-125973-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एटीएम कार्ड बदला, खाते से 2.40 लाख गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एटीएम कार्ड बदला, खाते से 2.40 लाख गायब
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के आंबेडकर तिराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने गए होमगार्ड का कार्ड बदल गया। इससे उसके खाते से 2.40 लाख रुपये निकल गए।
चंद्रशेखर शर्मा जलालपुर में होमगार्ड हैं। गत 26 अक्तूबर को आंबेडकर तिराहे के पास वे यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। शक होने पर उन्होंने अपने बैंक एचडीएफसी में सूचना दी। बैंक के कर्मचारी ने बताया कि अब आपका एटीएम और खाता दोनों बंद कर दिया गया है।
अब खाते से पैसे की निकासी नहीं हो पाएगी। चंद्रशेखर ने पुनः 27 अक्तूबर को बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो खाते से 2.40 लाख रुपये निकले थे। उन्होंने सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा गया है। संवाद