फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashok was killed due to obstruction in illegal relations

अवैध संबंधों में बाधा बनने पर हुई थी अशोक की हत्या......

Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ashok was killed due to obstruction in illegal relations
खुटहन। तिघरा बाजार के जनरल स्टोर संचालक अशोक उर्फ दीपक बरनवाल की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पड़ोस के ही एक दुकानदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों में अवरोध बनने पर उसी ने अशोक की हत्या की थी। सर्विलांस सेल के माध्यम से उसकी संलिप्तता उजागर हुई है। इस मामले में मृतक की पत्नी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

मूल रुप से खेतासराय निवासी अशोक उर्फ दीपक (38) करीब दस वर्षों से तिघरा बाजार में मकान बनवाकर परिवार समेत रहता है। इसी मकान में वह जनरल स्टोर की दुकान चलाता है, जबकि पत्नी रीशू का ब्यूटी पार्लर भी है। शुक्रवार की रात अशोक एक बरात में शामिल होने की बात कह घर से अपनी बोलेरो लेकर निकला था और शनिवार की सुबह कुछ दूरी पर महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी बोलेरो के अंदर उसकी लाश मिली थी। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन मेें जुटी थी। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अशोक के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसकी पड़ोस में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाने वाले गौसपुर बाजार निवासी हरिप्रसाद उर्फ बचऊ से घटना के पहले कई बार बातचीत हुई है। सर्विलांस में दोनों के फोन का लोकेशन देर रात तक एक साथ पाया गया। शक के आधार पर पुलिस ने हरिप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या में संलिप्तता की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरिप्रसाद का अशोक की पत्नी से नजदीकियां थी। इसी चक्कर में उसने अपनी पत्नी से भी किनारा कर लिया था। इसकी भनक अशोक को हो गई थी। इसके बाद से ही हरिप्रसाद ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शुक्रवार की शाम बरात में किराए पर बोलेरो ले चलने के लिए हरिप्रसाद ने अशोक को तैयार किया। खेतासराय होते हुए व दोनों जौनपुर तक गए। रास्ते में हरिप्रसाद ने अशोक को जमकर शराब पिलाई। वहीं एक ढाबे पर दोनों ने खाना भी खाया। वापस लौटते समय मरहट पुलिया के पास दीर्घशंका के बहाने हरिप्रसाद गाड़ी खड़ी कर खेत की ओर चला गया। नशे में चूर अशोक बोलेरो की बीच वाली सीट पर सो गया। वापस लौटने पर हरिप्रसाद ने गाड़ी में रखे साउंड बॉक्स से अशोक के सिर पर कई वार उसे मौत की नींद सुला दी। फिर बोलेरो को महमदपुर गांव के पास सुनसान स्थल पर खेत में खड़ी कर घर चला गया। एसओ ने बताया कि अशोक की पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लिहाजा उसे छोड़ दिया गया है। आरोपी हरिप्रसाद को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed