फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashadi worker beaten by foreigners who came to the village

गांव आए परदेसियों ने आशा कार्यकर्ता को पीटा

Thu, 07 May 2020 03:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ashadi worker beaten by foreigners who came to the village
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलवारी गांव में मुंबई से आकर घर में रह रहे लोगों को क्वारंटीन रहने की सलाह देने पहुंची आशा कार्यकर्ता की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित आशा कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोलवारी गांव में मुंबई और अन्य महानगरों से कुछ लोग गांव आए हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान महानंद बिंद ने उन्हें क्वारंटीन होने की सलाह दी थी लेकिन वे क्वारंटीन होने को तैयार नहीं हुए। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत मंगलवार को ही नेवढ़िया पुलिस को दे दी थी। लेकिन सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बुधवार की शाम ऐसे लोगों को जागरुक करने पहुंची आशा कार्यकर्ता नीता देवी ने जब उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी तभी गुस्साए लोगों ने लाठी डंडे से उनपर प्रहार कर दिया। पास पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। पीड़ित आशा कार्यकर्ता ने कोलवारी गांव निवासी अजय व गीता देवी पत्नी अजय के खिलाफ गाली गलौज देते हुए मारपीट सहित सरकार के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राज नारायण चौरसिया का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed