फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha Kinnar, who won by 860 votes, became the prime candidate for the Kariyanv Gram Panchayat in Machhali Shahar in jaunpur

जौनपुरः 860 मतों से जीत कर प्रधान बनीं आशा किन्नर, मछलीशहर के करियांव ग्राम पंचायत से की थी दावेदारी

Mon, 03 May 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Asha Kinnar, who won by 860 votes, became the prime candidate for the Kariyanv Gram Panchayat in Machhali Shahar in jaunpur
आशा किन्नर - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में मछलीशहर ब्लाॅक के करियांव गांव की जनता ने आशा किन्नर पर भरोसा जताया है। पंचायत चुनाव में उन्हें सर्वाधिक वोट देकर प्रधान चुना है। इस गांव से भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में थे, लेकिन जनता ने आशा किन्नर को वोट देकर 860 वोट के बड़े अंतर से जीत दिलाई।
विज्ञापन


करियांव गांव मछलीशहर ब्लाॅक की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। यहां प्रधान पद पर कई दिग्गजों ने भाग्य आजमाया था। चुनावी लड़ाई में आशा किन्नर और फिल्म निर्माता पिंटू सिंह के उतरने से माहौल रोचक हो गया था। पिंटू सिंह के समर्थन में कई भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से वोट देने की अपील की थी, जबकि आशा किन्नर जनता से जुड़कर वोट मांगने में लगी रही। जनता ने आशा किन्नर को अपना भरपूर समर्थन दिया है। उन्हें 1380 वोट प्राप्त हुआ। दूसरे नंबर रहे महेंद्र सिंह को 520, मुकीम को 512, चंदन को 292, रमेश सरोज को 162 और फिल्म निर्माता पिंटू को 90 वोट मिले। आशा वर्ष 2015 के चुनाव में भी मैदान में थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त खानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed