फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha daughters-in-law locked the CHC gate, shouting slogans

आशा बहुओं ने सीएचसी गेट पर जड़ा ताला,की नारेबाजी

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law locked the CHC gate, shouting slogans
सुईथाकला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
सुईथाकला। दो सालों से मानदेय नहीं मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने शुक्रवार को सुईथाकला सीएचसी गेट पर ताला बंद कर दिया है। इस दौरान छह सूत्री मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही जमकर नारेबाजी की। वहीं, सीएचसी गेट पर ताला बंद होने के चलते ओपीडी और वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर बाद सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रवींद्र भूषण मौर्य के समझाने के बाद सीएचसी का ताला खुला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सीएचसी प्रशासन पर धरने की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि इधर दो सालों से हम सभी का मानदेय नहीं मिला और हमारी समस्या के प्रति सीएचसी प्रशासन मूक बधिर बना हुआ है, जिससे हम सीएचसी गेट पर ताला बंदी करने को मजबूर हो गए। इधर मौके पर उपस्थित डाक्टर विक्रांत गुप्ता ने बताया कि तालाबंदी आशा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं रहा। मनमाने ढंग से तालाबंदी कर देने से पूरी ओपीडी और वैक्सीनेशन कार्य पूर्णतया प्रभावित हो रहा है। दोपहर बाद सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रवींद्र भूषण मौर्य के समझाने के बाद सीएचसी का ताला खुला। धरना प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा बिंद, अनीता, नीलम आदि आशा कार्यकर्ता और संगिनियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed