फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asaduddin Owaisi to arrive on 12, workers preparing to welcome

12 को आएंगे असदुद्दीन ओवैसी, स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता ..

Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi to arrive on 12, workers preparing to welcome
जौनपुर। हैदराबाद के सांसद व आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 12 जनवरी को जिले में आएंगे। हालांकि जिले में उनकी कोई सभा नहीं होगी। बाबतपुर से वे जौनपुर के रास्ते आजमगढ़ जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। संभावना है कि दोपहर में वह गुरैनी मदरसे की मस्जिद में नमाज भी पढ़ेंगे।
विज्ञापन

हैदराबाद के सांसद का बाबतपुर से आजमगढ़ जाने के लिए जौनपुर का रास्ता चुनना राजनीतिक मसले से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि एआईएमआईएम ने बिहार के बाद अब वर्ष 2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर चुकी है। खास बात यह कि इसी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जिले में आ रहे हैं। वे जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर निगोह स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह में शामिल होंगे जबकि एआईएमआईएम के प्रमुख बाबतपुर से जौनपुर के रास्ते आजमगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने बताया कि ओवैसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से शिष्टाचार भेंट के लिए आजमगढ़ के माहुल स्थित उनके आवास जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शहर में पहुंचने पर रास्ते में रोककर उनका स्वागत करेंगे। माना जा रहा कि वह जब दोपहर की नमाज गुरैनी मदरसे की मस्जिद में पढ़ सकते हैं। जाहिर है कि नमाज के वक्त लोगों की भीड़ को राजनीतिक लिहाज से भी साधना नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed