फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as the power goes off, all the computers stop working and offices go dark

Jaunpur News: बिजली कटते ही बंद हो जाते हैं सभी कंप्यूटर, कार्यालयों में छा जाता है अंधेरा

Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
As soon as the power goes off, all the computers stop working and offices go dark
जौनपुर। जिले के विकास भवन में कर्मचारी बिना बिजली के काम करने को विवश हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे बिजली कटी तो कर्मचारी फाइल से खुद को हवा देने लगे। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि यहां ये रोज का हाल है। बिजली कटते ही पूरा कामकाज प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

विकास भवन में ऐसे तो पूरे जिले के विकास की योजनाएं बनती हैं और उसका अनुपालन कराया जाता है। लेकिन यहीं की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां पांच तल के भवन में कुल 40 विभाग हैं। शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे से 2 बजे तक हुई करीब दो घंटे की बिजली कटौती हुई। इस दौरान कुछ कार्यालयों में अंधेरा छा गया। सभी कंप्यूटर बंद हो गए। कुछ कर्मचारी गमछे से हवा लेते कमरों के बाहर हॉल में आ गए और कुछ कमरों में अपने कुर्सी पर बैठ कर फाइल से हवा लेते देखे गए। सभी ने पूछने पर बताया कि यहां का रोज का यही हाल है। लाइट कटने पर ऐसी ही स्थिति है। 40 केवीए का एक जेनरेटर लगा है लेकिन पिछले कई दिनों से वह फुंका पड़ा है, उसे बनवाया नहीं जा रहा है। इनवर्टर भी काम नहीं करता है।
विज्ञापन

लाइट कटने से लिफ्ट भी हो गई बंद-विकास भवन में लगी लिफ्ट भी बिजली कटते ही बंद हो जाती है। पावर का कोई दूसरा स्रोत न होने के कारण इसका संचालन बिजली न होने की दशा में नहीं हो पाता। शुक्रवार को दो घंटे की कटौती के दौरान लिफ्ट बंद दिखी। इससे यहां आने वाले फरियादियों को सीढ़ी चढ़ कर संबंधित कार्यालय जाना पड़ा। सीडीओ ध्रुव खाड़िया खुद लिफ्ट बंद होने के कारण सीढि़यों से उतर कर नीचे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को भी सीडीओ से मिलने के लिए करना पड़ता है इंतजार-विकास भवन के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि सीडीओ ऑफिस में सीडीओ से मिलने के लिए कर्मचारियों और जिलास्तरीय अधिकारियों से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। यह नई व्यवस्था नए सीडीओ के कार्यकाल में लागू हुई है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है।

खराब जेनरेटर को बनवाने का निर्देश दिया गया है। अधिकतम कार्यालयों में इनवर्टर की व्यवस्था है। अधिकारियों को इंतजार कराने वाली बात गलत है। केवल आगंतुकों के लिए पर्ची की व्यवस्था है। - ध्रुव खाड़िया, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed