{"_id":"5da220978ebc3e93ca6f9172","slug":"as-soon-as-the-four-brothers-meet-the-fair-is-echoed-by-rama-s-cheer-jaunpur-news-vns4887039126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों भाइयों का मिलन होते ही राम के जयकारे से गूंजा मेला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों भाइयों का मिलन होते ही राम के जयकारे से गूंजा मेला परिसर
विज्ञापन
09- ओलन्दगंज में आयोजित भरत मिलाप में निकाली गई झांकी का दृश्य।
- फोटो : JAUNPUR
बर करि कृपा सिंधु उर लाए
पंडित जी रामलीला समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक भरत मिलाप
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। ‘परे भूमि नहीं उठत उठाए, बर करि कृपा सिंधु उर लाए’। अयोध्या में राम की आगवानी में पहुंचे भरत भूमि पर साष्टांग गिर गए। भगवान ने उन्हें हृदय से लगा लिया। चारों भाइयों का मिलन देख कर लोग पुलकित और रोमांचित हो उठे। शुक्रवार को पंडित जी रामलीला समिति रात भरत मिलाप की लीला में ऐसा ही अवसर आया। भाइयों के मिलने की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चारों भाईयों की आरती उतारी गई।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा बैण्ड, बाजे, डीजे, ढोल, नगाड़े के बीच आकर्षक झांकियों निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे मां काली व मां दुर्गा का रूप धारण किए कलाकार चल रहे थे। शहर के अहियापुर मोड पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारकर एवं हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्र शहर के ओलंदगंज पहुंची जहां चारों भाइयों का मिल होते ही मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। मेले के संचालन करने के लिए कोतवाली चौराहे पर नियंत्रण बनाया गया था। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को पुरस्कृत किया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। अखाड़ा के बच्चों के करतब तो लोगों को सहसा अपनी ओर आकर्षित कर रहे था। नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा ओलंदगंज पहुंची जहां पहले से विराजमान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण, सीता व हनुमान, भरत व शत्रुघ्न का मिलन होते ही मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। अंत में पूरे मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए संस्थाध्यक्ष किशन हरलालका ने सभी कमेटी के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं , जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।