फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arbitrariness in determining examination center, 265 objections

Jaunpur News: परीक्षा केंद्र निर्धारण में मनमानी, 265 आपत्तियां

Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in determining examination center, 265 objections
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में हुई खामियों को लेकर 265 से अधिक आपत्तियां आई हैं। किसी का परीक्षा केंद्र दूर बना दिया गया है तो कुछ एडेड कॉलेजों का नाम ही सूची से गायब है। 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण के लिए समिति ने काम शुरू कर दिया है। आपत्तियों की सूची बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। समिति की तरफ से आपत्तियों वाले विद्यालयों की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रों की संख्या घटने के कारण इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाकर 238 से 206 कर दी गई है। इससे शहर के कई एडेड विद्यालयों का नाम भी परीक्षा केंद्र की सूची से हटा दिया गया है। राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर काॅलेज, नगर पालिका इंटर काॅलेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कई विद्यालयों का नाम सूची से बाहर हो गया है। मनमानी तरीके से परीक्षा केंद्र बनाए जाने से विद्यालय संचालकों में नाराजगी है। कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय में पत्र देकर आपत्तियां जताई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जीओ लोकेशन लेते समय त्रुटिवश विद्यालयों का नाम छूट गया है। विद्यालयों को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक कर दिया जाना है। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भी समिति का गठन किया गया है। समितियों ने कॉलेजों की शिकायत के आधार पर परीक्षा केंद्रों की जांच शुरू कर दी है। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि केंद्र निर्धारण के लिए जो आपत्तियां आई थीं, उनकी सूची बनाकर जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed