फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arbaaz murdered due to lack of settlement in the case

Jaunpur News: मुकदमें में समझौता नहीं होने पर हुई अरबाज की हत्या

Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz murdered due to lack of settlement in the case
खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में 21 अक्तूबर को गांव के तालाब में मिले बालक के सिर विहीन शव की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या को अंजाम देने वाले बड़े पिता और तीन चचेरे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने कहना है कि घटना के पीछे बालक के पिता पर पूर्व में हुए जानलेवा हमले के मुकदमे में समझौता नहीं करने को लेकर उसके पुत्र की हत्या करने की बात आरोपियों ने स्वीकारी है। 4 अक्तूबर को गांव निवासी आसमां बानो का छह वर्षीय पुत्र अरबाज घर के बगल राम जानकी मंदिर पर आयोजित मेले में सामान खरीदने गया था कि वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने तलाश करने के बाद थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई थी। 21 अक्टूबर को अरबाज का सिर और धड़ तालाब में अलग-अलग मिला था। मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ नुरुल्लाह और इनके तीन पुत्र अकबर, हैदर उर्फ मजनू तथा असगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। घटना स्थल पर मिले धमकी व लेनदेन के विषय में मिले पत्र को देख पुलिस को शक था कि घटना को अंजाम देने में किसी तीसरे का हाथ हो सकता है। जिसकी तफ्तीश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चारों आरोपियों को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सितंबर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में अरबाज के पिता शारुल्ला के सिर में गंभीर चोटें आई थी। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का केस सभी पर दर्ज किया था। इसमें सुलह समझौते को लेकर आसमां बानो से तमाम प्रयास किए गए। लेकिन वह सुलह को राजी नहीं हुई। जिसको भयभीत कर समझौता कराने के लिए उसके छोटे बेटे का 4 अक्तूबर को मंदिर से अपहरण कर लिया। उसका गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed