फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Appeal to follow road safety rules, information given

सड़क सुरक्षा नियमों का पालीन करने की अपील,दी जानकारी

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Appeal to follow road safety rules, information given
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शहर में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। वहीं सहायक संभागीय परिवहन विभाग परिसर में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मड़ियाहूं लीना तिवारी, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, केराकत विधायक दिनेश चौधरी सहित डीएम मनीष कुमार वर्मा और एएसपी नगर संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

एआरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। नियमों का पालन नहीं करने से आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग जान गवां रहे हैं। वहीं सड़क दुर्घटना में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट जरूर लगाएं। नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। टीआई जीडी शुक्ला ने भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भी सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एआरएम रोडवेज विजय कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया राय, नारायण सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके साथ-साथ जनमानस में सड़क सुरक्षा संबंधी पंफलेट, हैंडबिल का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed