{"_id":"60d4c7978ebc3e2b903a7930","slug":"apna-dal-will-announce-the-candidate-for-zip-president-today-jaunpur-news-vns59671865","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष के लिए अपना दल आज करेगा प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष के लिए अपना दल आज करेगा प्रत्याशी की घोषणा
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव तीन जुलाई को होना है। भाजपा ने सहयोगी अपना दल एस को जौनपुर सीट से प्रत्याशी उतारने की हरी झंडी दे दी है। वहीं, इसकी खबर लगते ही कई नाराज भाजपाइयों ने लखनऊ डेरा डाल दिए हैं। दूसरी ओर अपना दल की मड़ियाहूं में विधायक डॉ. लीना तिवारी के आवास पर गोपनीय बैठक भी हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने बताया कि वह अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा 25 जून को करेंगे।
सपा डॉक्टर जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव के सहारे जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी है। जबकि किसी अन्य दल ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। 1995 में आखिरी बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा के जिला इकाई ने इस बार तीन प्रत्याशियों के नामों की सूची संगठन को सौंपा था। इनमें पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपित कुंवर हरिबंश सिंह के बेटे रमेश की पत्नी नीलम सिंह, जलालपुर के निवर्तमान प्रमुख संदीप सिंह की पत्नी रंजना सिंह और आमोद सिंह उर्फ रिंकू की पत्नी कृष्णा सिंह का नाम शामिल था। लेकिन, इसी बीच केंद्र और राज्य सरकार में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (सोनेलाल) के खाते में जौनपुर सीट दे दिया। टिकट के संभावित प्रबल दावेदार सहित पार्टी के विधायक, मंत्री और संगठन के लोग लखनऊ पहुंच गए हैं। वहीं, अपना दल एस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जौनपुर और सोनभद्र सीट मिलने की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दी है। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल लाल बहादुर पटेल ने बताया कि भाजपा ने अपना दल एस को जौनपुर और सोनभद्र में प्रत्याशी उतारने को कहा है। हमारी बातचीत रीता पटेल के अलावा श्रीकला रेड्डी से भी चल रही है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा 25 जून को की जाएगी।