फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Apna Dal (S) will contest the Panchayat elections on its own.

Jaunpur News: पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगा अपना दल (एस)

Tue, 09 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal (S) will contest the Panchayat elections on its own.
नगर के वाजिदपुर ​स्थित पार्टी कार्यालय पर अपना दल एस की हुई मासिक बैठक। संवाद
जौनपुर। अपना दल (एस) की बैठक जिला कार्यालय वाजिदपुर में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि पप्पू माली ने कहा कि पार्टी ने आगामी 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने बलबूते पर लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों की सीटें जीतना है। ताकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी भी पार्टी के खाते में आए। उन्होंने बताया कि हाल ही में दो दिसंबर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में संगठन की समीक्षा बैठक हुई, इसमें केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ, सेक्टर एवं जोन स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए पार्टी 344 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है। प्रत्येक प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ संगठन को मजबूत बनाएं। विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मिलकर जिला पंचायत के सदस्य के पद पर योग्य प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए चयनित करेंगे। जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल ने कहा कि पार्टी जिले में 75 जिला पंचायत के सदस्य पद पर चुनाव लड़ेगी। 40 से अधिक सीटों पर जीतने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में अपने प्रभारी के साथ दो सहयोगी के रूप में जिला स्तर के दो पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के सृजन में कोई समस्या उत्पन्न होगी तो उनका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर हरिहर प्रसाद पटेल, राज नारायण पटेल, बजरंगी पटेल, राजेश मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, सत्येंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन उदयभान पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed