फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Apna Dal S's Rita could not even get her own vote

खुद का भी वोट नहीं पा सकीं अपना दल एस की रीता

Sat, 03 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal S's Rita could not even get her own vote
भाजपा की केंद्र और राज्य में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल एस की प्रत्याशी रीता पटेल का खाता भी नहीं खुला। उन्हें एक भी मत नहीं मिला। हालांकि मतगणना होने के ठीक पहले अपना दल एस की जिला इकाई ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन

अपना दल एस की कोटे में सीट आने के बाद से कयास लगाया जा रहा था पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को ही टिकट मिलेगा। पार्टी के लोगों का भी उस समय कहना था कि उनकी श्रीकला धनंजय सिंह से बातचीत चल है। लेकिन, कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद अपना दल एस ने वार्ड नंबर 59 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई रीता पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। इनके पति राकेश पटेल अपना दल के जिला महासचिव हैं। जबकि वह सात साल से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता भी रही हैं। पार्टी का दावा था कि वह दमदारी से चुनाव लड़ेगी। लेकिन, दो दिन पहले हुई मड़ियाहूं और जौनपुर में बैठक के बाद रणनीति बदल गई। अपना दल एस के प्रत्याशी सहित सभी 6 जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह के समर्थन में आए गए। हालांकि इसकी घोषणा शनिवार को मतगणना के शुरू होने के एक घंटे पहले दोपहर दो बजे प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दल एस के मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने आधिकारिक रूप से की। जिसके बाद हर कोई इस बात को लेकर आश्वस्त हो गया था कि जिले की इस प्रतिष्ठित कुर्सी पर श्रीकला धनंजय सिंह का ही कब्जा होगा, जो घंटेभर बाद सही भी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed