फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anya, Siddhi, and Devika-Bhumi rocked the Dandiya festival

Jaunpur News: डांडिया महोत्सव में आन्या, सिद्धि और देविका-भूमि ने मारी बाजी

Sat, 17 Oct 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Anya, Siddhi, and Devika-Bhumi rocked the Dandiya festival
डंडिया। - फोटो : 1
जौनपुर। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, ढोल-नगाड़ों की थाप और डांडिया की खनक के बीच नखास में डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें परिधान प्रतियोगिता में आन्या, एकल नृत्य में सिद्धि विश्वकर्मा और युगल नृत्य में देविका-भूमि की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। परिधान प्रतियोगिता में आन्या प्रथम, मानवी जायसवाल द्वितीय और मानवी विश्वकर्मा तृतीय रहीं। एकल नृत्य में सिद्धि विश्वकर्मा ने पहला, सुखमनी कौर ने दूसरा और परी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में देविका-भूमि की जोड़ी प्रथम, आराध्या-आयुष की जोड़ी द्वितीय और उन्नति-आराध्या की जोड़ी तृतीय रही। अनन्या, छवि, कुमकुम, संध्या, पीहू, आनवी, प्रिया, रतना, आरती, परी, शीतल, नीलू, सानवी, वैष्णवी, श्रुति, अर्पिता, जसप्रीत, खुशी, उन्नति, श्रेया, अंशिका, शिवानी और रोशनी सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शिपाली जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और ज्योति जायसवाल ने संचालन किया। आयोजक विदिशा जायसवाल ने आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में वैष्णवी जायसवाल, मुस्कान विश्वकर्मा, माला जायसवाल, बृजबाला, तेजस्वी, स्वाती जायसवाल और आयुषी सरोज सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. स्वाती यादव, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, सपा नेत्री उषा जायसवाल और लायनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष सोना बैंकर्स ने विजेताओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने बच्चियों के साथ डांडिया खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed