{"_id":"5f187c8e8ebc3e63d3525ea2","slug":"antigen-kit-found-63-positive-in-test-jaunpur-news-vns537333898","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन किट से टेस्ट में 63 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन किट से टेस्ट में 63 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
31- मुंगराबादशाहपुर गल्ला मंडी में कारोना संक्रमित मिलने के बाद गल्ला मंडी को बांस लगाकर सील करते ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सुबह 111 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की शाम भी 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एंटीजन किट से जांच में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक दिन में कुल 174 केस मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव केस की संख्या पॉजिटिव केस की कुल संख्या 1179 हो गई है। इसमें अब तक 16 की मौत हुई है।
डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली चौराहे पर 25 लोगों की जांच की। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेसीज चौराहे पर भी 68 लोगों की जांच में तीन पॉजिटिव मिले। तीसरी टीम ने पुलिस लाइन में कैंप लगाकर 200 लोगों की जांच की। वहां 14 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। जिला अस्पताल में 54 संदिग्धों ने एंटीजन किट से जांच कराई, जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा शाहगंज में 8 और बदलापुर सीएचसी में सफाई कर्मचारी समेत परिवार के चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। डीएम ने बताया कि पूरे जिले में एंटीजन किट से कुल 1062 लक्षण युक्त लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें 63 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। बुधवार को 11 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। डीएम ने बताया कि लैब से 43 सैंपल रिजेक्ट किए गए हैं। इन लोगों की दोबारा सैंपलिंग कराई जाएगी।
एसडीएम ने गल्ला मंडी कराया सील
मुंगराबादशाहपुर/डोभी। कोरोना के तीन पॉजिटिव केस मिलने के बाद बुुधवार की शाम एसडीएम अमिताभ यादव ने गल्ला मंडी को सील करा दिया। चारों तरफ से बांस बल्लियों को लगाकर पूरी गल्ला मंडी को सील करा दिया। लोगों को इस क्षेत्र में आवाजाही न करने की हिदायत दी। उधर, डोभी सीएचसी के कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद डोभी सीएचसी को भी सील कर सैनिटाइज कराया गया।