फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti-social elements vandalized the cowshed

असामाजिक तत्वों ने गोशाला में की तोड़फोड़

Thu, 12 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements vandalized the cowshed
केराकत। पेसारा गांव में स्थापित अस्थाई गोशाला में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। गोशाला के सभी 74 मवेशी भाग निकले।
विज्ञापन

गोशाला के चौकीदार संतोष कुमार राजभर सोमवार की रात में मवेशियों को चारा खिलाने के बाद सो गया। जब वह गहरी नींद में था तो उसी वक्त कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने टीन शेड को तोड़ दिया। बांस बल्ली उखाड़ दिया। इस हंगामे के चलते गोशाला के 74 मवेश भाग गए। सुबह जब चौकीदार ने देखा कि मवेशी बाहर खेत में चर रहे हैं। ग्राम प्रधान मनीष राय ने बताया कि गोशाला में लगभग 55 हजार रुपये के टीन शेड से घेराबंदी की गयी थी कि कोई अन्य जानवरों अंदर न जाने पाये। असामाजिक तत्वों ने उसे तोड़कर नष्ट कर दिया। कुछ दिन पहले गोशाला में कुत्ते घुस आए थे और आधा दर्जन मवेशियों को काट लिया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से टीन शेड से घेराबंदी कराया गया था।प्रधान ने उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक को इस घटना की जानकारी देते हुए केराकत कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed