{"_id":"5ebbfb8d8ebc3e9096650519","slug":"another-corona-positive-found-in-jaunpur-came-from-mumbai-with-colleagues-a-week-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते पहले साथियों संग आया था मुंबई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते पहले साथियों संग आया था मुंबई से
Wed, 13 May 2020 08:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
जौनपुर में बुधवार देर शाम एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते ही हड़कंप मच गया। डीएम ने पुष्टि करते हुए बताया कि वह खुटहन ब्लाक का निवासी है। पांच मई को दो अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से मुंबई के उड़ाला पूर्व एंटाप हिल से गांव आया था।
विज्ञापन
10 मई को उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। उसके साथ दो अन्य लोग भी आए थे। इसमें एक सुल्तानपुर और दूसरा जौनपुर के ही मुफ्तीगंज का निवासी है। जिले में अब कुल 13 केस हो गए हैं, जिसमें आठ स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन