फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anjuman Farukia and Anjuman Islamia won first place in Natya.

Jaunpur News: नातिया में अंजुमन फारुकिया और अंजुमन इस्लामिया को मिला प्रथम स्थान

Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Anjuman Farukia and Anjuman Islamia won first place in Natya.
मछलीशहर में बारावफात पर्व पर नातिया प्रस्तुत करते अंजुमन कमेटी के सदस्य।
मछलीशहर। नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम के तहत नातिया कलाम पेश करने की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में अंजुमन फारुकिया और अंजुमन इस्लामिया को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आगाज शाह अशरफ मस्जिद से सीरत कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान नगर की 11 अंजुमनों ने पूरी रात गली-गली और मोहल्लों में नात-ए-नबी पेश कर मोहब्बत-ए-रसूल का पैगाम दिया। रात भर चले मुकाबले में अंजुमन फारुकिया और अंजुमन इस्लामिया को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान अंजुमन महमूदिया को मिला, जबकि अंजुमन सुभानिया और अंजुमन कुरैशिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए मेहमानों और जायरीनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सजावट कमेटियों ने मछलीशहर नगर को दुल्हन की तरह सजाया था। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed