फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animals are whipped up, dying every day

ठूंस कर भरे हैं पशु, हो रही रोज मौत

Sun, 03 Nov 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Animals are whipped up, dying every day
16- धर्मापुर क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी सरस हॉट में बने अस्थाई गौशाले में 50 की जगह भरे गए 203 गोवंश। - फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। क्षेत्र के इमलो पांडेयपट्टी गांव की अस्थाई गोशाला में ठूंस कर पशुओं को रखा गया है। वे ठीक से बैठ तक नहीं पाते हैं। उनके खानपान का भी ठीक से इंतजाम नहीं हो रहा है। शनिवार को गोशाला में दो पशुओं की मौत हो गई। दो दिनों में पांच पशुओं की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन इस ओर से उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

इमलो पांडेय पट्टी गांव में स्थित हाट पैड में प्रशासन ने अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया है। इसकी क्षमता 50 पशुओं को रखने की जबकि यहां 203 गोवंश को रखा गया है। गोशाला पशुओं के चारा और पानी का भी प्रबंध नहीं हो पा रहा है। उनके बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। इससे पशु बीमार होकर मर रहे हैं। पशु आपस में जगह के लिए मारपीट भी करतेे रहते हैं। घायल पशुओं को समय से इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन इस ओर से उदासीन है। शनिवार को सुबह दो गायों की मौत हो गई। एक दिन पहले भी तीन गोवंशों की मौत हो गयी थी। मृत गायों को बगल के बगीचे में दफनाया गया। पशुओं की देखरेख के प्रति उदासीनता का आलम यह है कि धर्मापुर के पशु चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शनिवार को दो पशुओं के मरने की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed