{"_id":"626d846835db110a904accd8","slug":"animal-smuggling-gang-busted-jaunpur-news-vns6510016145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की पश्चिम बंगाल तक तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की पश्चिम बंगाल तक तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार को अंतर राज्ययीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक कार, एक पिकअप, मोबाइल बरामद हुआ। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में सीवान के एक नेता का भी नाम सामने आया है। पशुओं की तस्करी पश्चिम बंगाल तक होती है।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि दबिश देकर मानीकला हाल्ट के पास से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल निवासी सोनू उर्फ तबरेज आलम, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी मोनू उर्फ अबू साद कुरैशी, सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी रत्नेश उपाध्याय, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी शाहिद और बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के पूरा पतोही मगही गांव निवासी डब्लू शामिल हैं। जिन्होंने अपने गैंग के 11 सदस्यों का भी नाम खोला है। जिसमें पिता पुत्र और सगे भाई भी हैं।
एसपी के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने जिन 11 लोगों का नाम खोला है, उनमें खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी सलाम उर्फ बिल्लर, उसका बेटा अलीम, हलीम और कलीम शामिल हैं। इसके अलावा आजमगढ़ जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के माहुल खास निवासी सलमान कुरैशी मेराज कुरेशी, इसी थाना क्षेत्र के हंसनाडीह निवासी आसिफ, शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद निवासी आसिफ कुरैशी पुत्र मुस्लिम कुरेशी, अरंद गांव निवासी गुड्डु लंग़डा पुत्र वहाव, पापा अरंद पुत्र सोहैल और साकिब पुत्र मिस्टर, खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव निवासी भक्कु पुत्र जुमराती, सगीर पुत्र फिरोज, सरपतहां थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी खुर्शीद, देवरिया जिले के मेहरौना थाना वाररोड निवासी अमर सिंह और बिहार के सीवान निवासी सैय्यदमाज अर्फी उर्फ नेता का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि आसिफ कुरैशी निवासी सबरहद थाना शाहगंज, आसिफ पुत्र अज्ञात निवासी हसनडीहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व सलमान कुरैशी पुत्र मेराज कुरैशी निवासी माहुल खास थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ भी थे जो भाग गए हैं।