{"_id":"6195507f5e26af37a36a676a","slug":"animal-smugglers-fled-after-leaving-pickup-jaunpur-news-vns623155531","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों सहित पिकअप छोड कर भाग गए पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों सहित पिकअप छोड कर भाग गए पशु तस्कर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर मार्ग पर कुतुबपुर गांव के पास बुधवार की भोर में पिकअप में 6 पशुओं को लेकर तेज रफ्तार में जा रही पिकअप पलट गई। जिससे मौके पर ही दो गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। गायों के मरने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेागों ने घेराबंदी कर पशु तस्करों को पकड़ने की कोशिश किए, लेकिन तस्कर और चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पिकअप को कोतवाली ले आए। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक विजय सिंह ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करने के बाद सभी को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। घायल पशुओं को उपचार के बाद गौशाला भेजा गया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पिकअप को सीज कर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गोवध का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के विड़ौरी मोड़ से बुधवार की सुबह पिकअप पर लदे आठ गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर नेवढ़िया पुलिस ने सुबह 5 बजे मधुपुर गांव के विड़ौरी मोड़ पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान पिकअप की तलाशी करने पर आठ गोवंश बरामद हुए, जिसमें दो गाय व छह बछड़े थे। वहीं मौके से दो मोटर साइकिल सहित दो पशु तस्करों पकड़े गए। जिसके बाद दोनों पशु तस्करों ने अपना नाम कुतुबुद्दीन उर्फ कल्लू कुरैशी निवासी डुमरी थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर बिहार और संजय शुक्ला निवासी भैरव दयाल इस्मैला थाना जलालपुर बताया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आठ गोवंश व दो बाइक सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़ गए पशु तस्कारों का चालान कर दिया गया है।