फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry SP workers stage protest after Ambedkar statue is blackened, submit memorandum

Jaunpur News: आंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोशित सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry SP workers stage protest after Ambedkar statue is blackened, submit memorandum
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दीवानी न्यायालय के निकट आंबेडकर तिराहे पर स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पाेतने की घटना को निंदनीय बताते हुए ऐसा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नई प्रतिमा स्थापित कराने एवं बाबा साहब की सभी प्रतिमाओं को सुरक्षित करने की प्रशासन से मांग की। इसके साथ ही पिछले दिनों नगर के भंडारी स्टेशन स्थित छोटी लाइन के इमामबाड़ा में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की घटना निंदनीय और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश करार देते हुए घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पांच मार्च को होली के दिन मियांपुर में मनबढ़ों द्वारा बस चालक ललई यादव की पीट- पीट कर हत्या किए जाने को कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बताया। इस घटना के नामजद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब, दीपचंद राम, प्रदेश सचिव राजेश यादव, राजकुमार बिंद, श्रवण जायसवाल सहित काफी संख्या में सपाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed