{"_id":"6161b6d58ebc3e2c9d70d3a8","slug":"angry-people-demonstrated-for-molesting-the-girl-in-jaunpur-accused-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: युवती से छेड़खानी करने पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: युवती से छेड़खानी करने पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी सिपाही निलंबित
Sat, 09 Oct 2021 09:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:06 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोडी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कराने का आश्वासन देकर रात आठ बजे मामला शांत कराया।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले में पराऊगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही मानसिंह चौहान पर एक युवती ने छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने पराऊगंज पुलिस चौकी का घेराव किया। इसके बाद पराऊगंज बाजार में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। फिलहाल, एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी सिटी डा. संजय कुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि करीब दस दिनों से सिपाही मानसिंह चौहान हमारा रास्ता घेरता है। बाइक से घुमाने के लिए जबरदस्ती करता है। मना करने पर अभद्रता करता है। मेरे सामने अपना मोबाइल नंबर लिखकर फेंकता है। दस दिनों लगातार छेड़खानी कर रहा है, जिससे मैं परेशान हो गई और आखिरकार शनिवार को अपने चाचा को पूरी बात बताई। इसकी जानकारी होने पर परिवार और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने शाम सात बजे पराऊगंज पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इसके बाद परिजन पराऊगंज बाजार में प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोडी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कराने का आश्वासन देकर रात आठ बजे मामला शांत कराया। इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी सिपाही मान सिंह चौहान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एएसपी सिटी को पूरे प्रकरण की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन