{"_id":"5c7ce0137a8cac87269e063d94ec1bd9","slug":"angry-farmers-x-stopped-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने रोकी गोदान एक्स. ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने रोकी गोदान एक्स.
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन के सुंदर बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को गोदान एक्सप्रेस को जंघई स्टेशन पर रोक दिया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के बैनर तले सड़क पर उतरे किसानों ने पहले जंघई स्टेशन पर सभा की। इसके बाद गोरखपुर और छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को आधे घंटे तक रोक कर धरने पर बैठ गए।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसानों ने जंघई स्टेशन पर पंचायत की। इस दौरान ग्राम प्रधान सेमरी की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच में डीडीओ पर एक पक्षीय रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त जंघई रेलवे स्टेशन पर समस्याओं की भरमार है। इसका सुंदरीकरण किया जाना चाहिए। इसी बीच मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंच गई। मांगों को लेकर बिफरे किसान बरसात के बावजूद ट्रेन के सामने जाकर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
बारिश में भीगते हुए प्रदर्शनकारी तकरीबन आधे घंटे तक ट्रेन के सामने बैठे रहे। इस दौरान भीड़ के चलते गहमागहमी की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने लगे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।
इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर सुलभ शौचालय और स्टेशन के उत्तर तरफ प्लेटफार्म संख्या चार का नया निर्माण करवाने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आजमगढ़ से कुर्ला तक जाने वाली 11054 आजमगढ़-कुर्ला एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और 13430 आनंद विहार से माल्दा टाउन जाने वाली ट्रेन का जंघई स्टेशन पर स्टापेज कराने की मांग की।
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसके अलावा किसानों ने कुछ अन्य मांगें भी कीं। प्रदर्शन करने वालों में धर्मराज पटेल, राजबली यादव, आरपी सिंह, शैलेश वर्मा, बाबू राम, सत्य प्रकाश गिरी, चंद्रबली, मेवा लाल, शिव प्रताप सिंह, कमलेश पटेल, पारसनाथ, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन मछलीशहर के तहसीलदार मनोज राय को सौंपा।