फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry electricity workers protested at the substation for not receiving their honorarium

Jaunpur News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Angry electricity workers protested at the substation for not receiving their honorarium
मुंगराबादशाहपुर। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन एवं मीटर रीडरों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारी और ठेकेदार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ आलोक उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। विभाग में संविदा पर तैनात विद्युत कर्मचारी सुभाष पटेल, मुकेश पांडेय ,जोखू मिश्रा, जय कुमार श्रीवास्तव, अभिनव पाल, हुभनाथ सिंह, राकेश चौरसिया आदि का कहना है कि विद्युत अधिकारी और ठेकेदार तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। लाइनमैनों व विद्युत कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा किट मुहैया कराने की मांग की। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत उपखंड अधिकारी आलोक उपाध्याय को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी संविदा कर्मचारियों कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर हरिश्चंद्र, रमाशंकर पटेल, धर्मेंद्र सिंह, राजेश, अर्जुन, रामभरोस, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed