फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   anganbani worker angry

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम 

Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 नौकरी में स्थाई किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सोमवार को बक्शा विकास खंड के नौपेड़वा बाजार के पास हाईवे जाम कर दिया और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 

राणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसओ बक्शा ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। सड़क जाम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस बयान पर फूटा जिसमें उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई नहीं किया जा

विज्ञापन

 

सकता है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। तीन हजार कमाई है, कमर तोड़ महंगाई है जैसे नारे लगाकर अपनी पीड़ा का भी व्यक्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण के साथ साथ शिक्षा की बुनियाद तैयार करती हैं बावजूद इसके उनकी उपेक्षा की जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन

 

है।  संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तांओं ने प्रधान मंत्री को संबोधित पत्रक बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उर्मिला गौतम, इंदू मौर्या,अंजना चौहान, मीरा सिंह, सविता यादव, शकुंतला, संगीता गौतम, रेखा यादव, इंद्रावती पाल, बिंदू सरोज, नीरज भारती, चंद्रलेखा, आशा यादव, विद्या आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed