फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An old man who went for a morning walk died after being hit by a bus.

Jaunpur News: सुबह टहलने निकले वृद्ध की बस के धक्के से मौत

Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
An old man who went for a morning walk died after being hit by a bus.
जौनपुर। चंदवक, सतहरिया और मछलीशहर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई और दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डोभी: चंदवक-औड़िहार मार्ग पर बगेरवां गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकले वृद्ध को रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी डोभी ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। बगेरवां गांव निवासी प्रभुनाथ यादव (75) सुबह टहलने के लिए सड़क पर निकले थे। इसी दौरान औड़िहार की तरफ से आ रही वाराणसी ग्रामीण डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय प्रभुनाथ की मौत हो गई। चंदवक थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि भोर की घटना है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर में बृहस्पतवार को कार के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। सोहासा निवासी सोहन लाल बिंद(65) साइकिल से सतहरिया आ रहे थे। पुरऊपुर बाजार पहुंचे ही थे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने धक्कार मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दिनेश चंद्र (55) अपनी पत्नी निर्जला (50) के साथ बुधवार भोर में अपनी बाइक से कड़े मानिकपुर दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय दोनों रात आठ बजे मछलीशहर नगर से कुछ दूर पहले कोढ़ा गांव के निकट पहुंचे थे कि नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। इस घटना में दो घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed