फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amidst the uproar, the budget of 1.68 billion passed

हंगामे के बीच 1.68 अरब का बजट पास

Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amidst the uproar, the budget of 1.68 billion passed
इस साल नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को कांशीराम सामुदायिक भवन में पालिकाध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता मेें हुई। हंगामें के बीच नगर के विकास कार्य के लिए 168 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपये के विकास कार्यों के लिए बजट पास हुआ। इस बजट में सबसे अधिक सफाई व पेयजल की सुविधा पर खर्च करने का प्राविधान किया गया है। बैठक में साफ-सफाई, नाली व सड़क आदि का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक शुरू होते ही पहले सभी सभासदों ने बैठक में कर अधीक्षक के अनुपस्थित रहने पर हंगामा किया। उन्होंने अब बोर्ड की बैठक में नगर पालिका से संबंधित सभी अफसरों को मौजूद रहने की मांग की, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। उमरपुर सभासद गिरिजेश त्यागी ने कहा कि एक ओर स्वच्छता का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, दूसरी ओर शहर में बने अभी तक कई शौचालयों पर ताला लटका है, जो नहीं संचालित हो रहा है, जिससे आय नहीं हो रही है। वहीं शौचालय से आने वाली आय का बजट में उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मछरहट्टा सभासद नंदलाल यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020- 21 में टेंडर नहीं होने के कारण इस साल 21 हजार 525 रूपये की ही आय हो हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में विज्ञापन से 25 लाख 56 हजार 523 रुपये की आय हुई थी। इसके लिए दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं रौजा अर्जन के सभासद साजिद अली ने कहा कि वार्ड में मौजूद वक्फ बोर्ड की भूमि पर स्टे है। बावजूद इसके कई लोगों को नामांतरण कर दिया गया। जिसकी शिकायत वर्ष 2019 में मैंने किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह, ईओ संतोष मिश्रा सहित सभी सभासद व नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
एक अरब 68 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपये का अनुमानित बजट बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पास हो गया, जिससे चालू वित्तीय वर्ष मेें नगर का विकास कार्य कराया जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed