फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amid tight security will Shivaratri

शिवरात्रि पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Amid tight security will Shivaratri
महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस कप्तान वीपी श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर शिवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाएं चौकस करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मेले की संपूर्ण गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे की जदमें रहेंगी। महाशिवरात्रि की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को त्रिलोचन महादेव पहुंचे जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के बगल में जलजमाव, गंदगी और मुख्य मार्ग पर हैंडपंप का गंदा पानी बहता देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम और बीडीओ को तत्काल जलजमाव की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही मेले में लगाए गए सफाई कर्मियों का नाम-नंबर और तैनाती स्थान रजिस्टर में दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालपुर को मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाने और पीएचसी पर चिकित्सकों को लगातार तैनात रखने का निर्देश दिया। कहा कि मेला परिसर में एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाए।

पुलिस कप्तान ने सीओ केराकत एके सिंह और जलालपुर थानाध्यक्ष को मंदिर परिसर में स्थित तालाब के चारों तरफ रस्सी बंधवाने का निर्देश दिया।

उन्होंनेकहा कि मेले में हर प्रमुख स्थान पर फोर्स तैनात की जाए। कहा कि मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी और वालेंटियर प्रत्येक दो घंटे में बदले जाएंगे।


मेला परिसर में सिर्फ फूल-माला की ही दूकानें रहेंगी, अन्य दूकानें बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगाई जाएंगी। पार्किंग की व्यवस्था भी विद्यालय परिसर में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed