फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance driver absconded, throwing corona infected woman's body in garden in jaunpur

जौनपुर : कोरोना संक्रमित महिला का शव बगीचे में फेंककर एंबुलेंस चालक फरार, घंटों पड़ा रहा शव

Sat, 24 Apr 2021 09:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 09:57 PM IST
सार

महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का मामला,  घंटों बाद प्रशासन ने जेसीबी से दफन कराया शव  
 

विज्ञापन
Ambulance driver absconded, throwing corona infected woman's body in garden in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच शनिवार को लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में कोरोना संक्रमित महिला का शव बगीचे में ही उतारकर एंबुलेंस चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

परिवारवालों का भी कहीं पता नहीं था। घंटों तक शव वहीं पड़ा रहा। बाद में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन के अफसरों ने काफी माथापच्ची के बाद जेसीबी की मदद से शव को बगीचे में ही दफन करवा दिया। गांव के लोग संक्रमण के खतरे से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

गद्दोपुर के दुबेकापुरा टोला निवासी महिला (63) कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में थी। शुक्रवार रात उसकी तबीयत खराब हुई। सांस लेने में दिक्कत होने पर भोर में परिजन उसे एंबुलेंस से महराजगंज सीएचसी ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक को शव घर पहुंचाने को कहा। किंतु चालक गद्दोपुर गांव के बाहर बगीचे में शव को छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिवारवालों का भी कहीं पता नहीं चला। काफी देर बाद ग्रामीण बगीचे की ओर गए तो वहां पीपीई किट में लिपटा महिला का शव देख सन्न रह गए। गांव के समाजसेवी अशोक कुमार पांडेय और उनके पुत्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसडीएम बदलापुर कौशलेश मिश्र, सीओ, महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल, डॉ. कृष्णकांत निगम, महराजगंज हरिश्चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बुलावा भेजा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
घर पर भी उनका पता नहीं था। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कराते हुए प्रशासन ने जेसीबी से बगीचे में ही एक छोर पर शव को दफन करवाया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला को कोई संतान नहीं थी। पति ने दो शादियां की थी। वह दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के साथ रहता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल ने बताया कि मृतका के पति व सौतेले पुत्र का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed