फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance carrying six dead bodies collided with private bus

छह शव लेकर जा रहा एंबुलेंस प्राइवेट बस से टकराया

Mon, 28 Feb 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying six dead bodies collided with private bus
बक्शा में क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। थाना क्षेत्र के सलारपुर नौपेड़वा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रविवार की रात करीब 8 बजे छह शव को लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार जहां सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, एंबुलेंस में सवार एक कर्मी घायल हो गया। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज निवासी घायल एंबुलेंस में सवार 42 वर्षीय कमलेश शर्मा ने बताया कि बीएचयू से दान में मिले छह शवों को लेकर लोहिया संस्थान लखनऊ जा रही एंबुलेंस चालक जैसे ही घटना स्थल के समीप पहुंची, सामने से जौनपुर की तरफ जा रही प्राइवेट बस से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही एंबुलेंस चालक और एक अन्य युवक चुटहिल होने के बाद भी भागने में सफल हो गए। एंबुलेंस में ही सवार घायल कमलेश को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी लेते हुए उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed