फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegations of targeting Parvez by showing an encounter

Jaunpur News: मुठभेड़ दिखाकर परवेज को निशाना बनाने का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of targeting Parvez by showing an encounter
खुटहन। थाना क्षेत्र के पटैला गांव में रविवार की सुबह बीडीसी सदस्य और हार्डवेयर दुकान के संचालक मोहम्मद परवेज को मुठभेड़ के दौरान आजमगढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली भी लगी है।
विज्ञापन

उधर, परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर निरपराध परवेज को निशाना बना दिया। परिजनों का दावा है कि किसी भी थाने में एक भी मामले में वांछित नहीं है। वहीं, खुटहन पुलिस का कहना है कि युवक पर अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में गोवंश तस्करी के मामले दर्ज हैं। मोहम्मद परवेज खुटहन के वार्ड नंबर-29 से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वह गांव के पटैला बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। दुकान का संचालन वह अपने छोटे भाई अबरार अहमद के साथ मिलकर करता है। पिता मुनीर ने बताया कि मोहम्मद परवेज शनिवार को किसी काम से आजमगढ़ गया था। भोर में सूचना मिली कि वहां की पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गोली मार दी है। घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। आरोप है कि उसे देखने के लिए छोटा बेटा अबरार गया तो पुलिस ने उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे भी हिरासत में लिया। पत्नी शबनम का दावा है कि पति ईमानदारी से बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ ही गांव में लोगों का सहयोग करते हैं। उनके खिलाफ कहीं कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस फर्जी तरीके से गोवंश तस्करी बताकर गोली मारी है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने भी बताया कि मोहम्मद परवेज के खिलाफ खुटहन थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। हालांकि मिर्जापुर और आंबेडकरनगर में गोवंश तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed