{"_id":"68754e3a2b495bb7f200f8c7","slug":"allegation-two-children-fall-ill-after-eating-mid-day-meal-in-school-parents-create-ruckus-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-137395-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : स्कूल में मिड डे मील खाने से दो बच्चे बीमार, अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : स्कूल में मिड डे मील खाने से दो बच्चे बीमार, अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन
मीरगंज। प्राथमिक विद्यालय सवैया में एमडीएम का खाना खाने के बाद स्कूल के दो बच्चे शनिवार को बीमार हो गए। शाम को पढ़ाई कर बच्चे घर पहुंचे तो उन्हें पेट दर्द होने के साथ उल्टी होने लगी। छात्रों ने परिजनों से सब्जी में कीड़ा होने की शिकायत की। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद गांव के लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिए। अभिभावक खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। मछलीशहर खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बताया कि ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सवैया में शनिवार को एमडीएम में सोयाबीन की सब्जी और चावल बना था। दोपहर में बच्चों ने विद्यालय में खाना खाया। शाम को घर पहुंचने के बाद कक्षा पांच का छात्र आर्यन दुबे (11) व कक्षा दो का छात्र अर्जुन यादव (8) बीमार पड़ गए। दोनों बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। अभिभावकों ने बीमार बच्चों का इलाज नजदीक के निजी अस्पताल में कराया। अभिभावकों के पूछने पर बच्चों ने सब्जी में कीड़ा होने की बात बताई। इसे लेकर अभिभावक नाराज हो गए। रविवार होने के कारण विद्यालय बंद था। सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद छात्र आर्यन और अर्जुन के परिजनों के साथ गांव के अन्य विद्यालय पर पहुंच गए। बच्चों के बीमार होने की शिकायत प्रधानाध्यापक प्रकाश यादव से की। इस पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि यदि सब्जी में कीड़े होते तो अन्य छात्र भी बीमार पड़ जाते। दोनों छात्र एमडीएम का भोजन करने से बीमार नहीं पड़े हैं। प्रधानाध्यापक के इस जवाब से अभिभावक आक्रोशित हो उठे। अभिभावकों का कहना है कि आर्यन दुबे, महक, अंकुश, कशिश व अर्जुन यादव ने सब्जी में कीड़ा होने की शिकायत घर जाकर की थी। अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विद्यालय पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बीईओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
बोले अभिभावक :-अभिभावक नीरज दुबे का आरोप है कि बच्चों को एमडीएम में घटिया भोजन दिया जा रहा है। इस कारण स्कूल के बच्चे बीमार हुए हैं। शिकायत पर प्रधानाध्यापक जातीय मुद्दा उठा रहे हैं। रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि वह शनिवार को देर रात घर पहुंचे तो बच्चे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से किया, लेकिन प्रधानाध्यापक मानने को तैयार नहीं हैं। हम सब अपने बच्चे का नामांकन दूसरे स्कूल में कराएंगे।
बीईओ के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। इसके लिए जांच कमेटी गठित करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता किया जाएगा कि जिस दिन घटना हुई, अभिभावकों ने उस दिन मामले की जानकारी किसी को दी थी या नही। मामले में अभिभावकों व छात्रों दोनों की बातें सुनी जाएंगी।- डॉ.गोरखनाथ पटेल, बेसिक शिक्षक अधिकारी।