फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All teachers, officers will clean their rooms themselves for one day: Vice Chancellor

सभी शिक्षक, अधिकारी एक दिन अपने कमरे की खुद करेंगे सफाई: कुलपति

Wed, 12 Mar 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
All teachers, officers will clean their rooms themselves for one day: Vice Chancellor
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति सभागार में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कुलपति ने पढ़े जौनपुर, बढ़े जौनपुर एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम के सफलता पर समिति के सदस्यों एवं पर्यवेक्षकों को बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों को एक साथ मिलकर सफलतापूर्वक पूरा कराया। कहा कि विभागों में सफाई अभियान के लिए महीने का एक दिन निर्धारित किया जाएगा। सभी शिक्षक, अधिकारी स्वयंसेवक की भांति अपने कमरे की सफाई करेंगे। कहा कि गोद लिए गांव में विद्यार्थियों से भाषण करवाए जाएंगे। जिससे वहां के बच्चे कौशल सीख सकें। इसके साथ उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित करें जो कुशल वक्ता है उनके कौशल को और निखारा जाएगा। कहा कि राजभवन के दिशा निर्देश के क्रम में विद्यार्थियों के समूह की ओर से 150 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। गोद लिए गांव तथा ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचेगी। कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के अनुभवों का संकलन किया जाएगा। जिसे पुस्तक के एक रूप में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित भी कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी एवं डॉ. अनुराग मिश्रा को सह नोडल अधिकारी नामित किया है। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, डॉ.राज बहादुर यादव, डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ.अनुराग मिश्रा, डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed