फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All schools and colleges above ninth will open today

आज खुलेंगे नौवीं से ऊपर के सभी विद्यालय और कालेज

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
All schools and colleges above ninth will open today
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण के चलते बंद चल रहे विद्यालय सोमवार से फिर गुलजार हो जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद नौवीं से ऊपर तक के सभी विद्यालय और कालेज सोमवार से खोलने की तैयारी है। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराते हुए कक्षा संचालन की तैयारी है। विद्यालय संचालक नौ से 12 वीं तक के छात्रों को पढ़ाई कराने की सूचना भेज दिए हैं। रविवार को भी विद्यालयों में कार्यालय खोलकर साफ-सफाई कराई गई। नौंवीं से नीचे के छात्रों की कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन चलेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने की सूचना मिलने पर छात्रों में भी खुशी का माहौल है। लंबे समय के बाद विद्याय फिर गुलजार होंगे। कोविड संक्रमण फैलने के बाद शासन के निर्देश के बाद 26 दिसंबर से ही विद्यालय बंदी होने शुर हो गए थे। करीब डेढ़ माह बाद फिर से विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होगा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश और कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए सोमवार से नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय खोलने की तैयारी हो चुकी है। विद्यालय में साफ कराने के साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। बसों में बच्चों को गाइड लाइन के हिसाब से लाने की तैयारी है। विद्यालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन

नौंवी से नीचे के बच्चों की पढ़ाई पहले की तरह ऑनलाइन चलती रहेगी
शिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर का कहना है कि सोमवार से विद्यालय खोलने की तैयारी है। शासन के निर्देश से पठन-पाठन कराया जाएगा। परिसर को पूरी से साफ करा दिया गया है। बच्चों से भी गाइड लाइन का पालन पूरी तरह से कराया जाएगा। जनक कुमारी बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह का कहना है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। दूरी का पालन करते हुए छात्रों की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूविवि में आज से शुरू होंगी कक्षाएं और खुलेंगे हास्टल
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। हास्टलों में साफ-सफाई कराने के साथ मेस को भी खोलने का निर्देश दे दिया गया। रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार का कहना है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। कक्षा संचालन के साथ ही परीक्षाएं भी समय से कराई जाएंगी। सभी संकायाध्यक्षों को पत्र जारी कर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षा संचालित कराने का निर्देश दे दिया गया है। महाविद्यालयों में भी पठन-पाठन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed