{"_id":"5da0d7868ebc3e0138749ebd","slug":"all-four-brothers-found-happiness-in-ayodhya-jaunpur-news-vns48851667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले चारों भाई, अयोध्या में खुशी छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले चारों भाई, अयोध्या में खुशी छाई
विज्ञापन
19- खेतासरास बाजार में आयोजित भरत मिलाप में आकर्षक झांकी।
- फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। राम, लक्ष्मण सीता के साथ वनवास काट कर अयोध्या पहुंचे। नगर की सीमा में आने की खबर सुनकर भरत, शत्रुघ्न उनकी आगवानी के लिए दौड़ पड़े। चारों भाइयों का मिलन हुआ तो अयोध्या में खुशी छा गई। जयकारे लगने लगे। गुरुवार को नगर के भरत मिलाप की लीला के बाद पूरे सजधज के साथ गोलबाजार से शोभायात्रा निकली गई।
भोर के समय राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन का मिलन हुआ। मिलन के समय लोग पल भर को भावुक हो गए। उसके बाद श्रद्धालुओं ने चारो भाइयों पर पुष्प वर्षा करनी शुरू की। राम के लौटने की खुशी में शोभायात्रा में निकाली गई, जिसमें रथ समेत 24 झांकियां शामिल थीं। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती की और फूल बरसाए। मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति कोहरौती, जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति एवं नवशक्ति दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमाएं आगे-आगे थीं। शोभायात्रा दीदारगंज रोड ओरियन्टल बैंक, दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार, काली मंदिर होते हुए वापस गोला बाजार में सम्पन्न हुई । शोभायात्रा के भ्रमण के पश्चात आकर्षक झांकियों को पुरस्कृत किया गया। झांकियों में प्रथम पुरस्कार डोभी के सोचनराम की झांकी राजा हरिश्चन्द्र व द्वितीय पुरस्कार कोहरौती के हरिश्चन्द्र प्रजापति की झांकी भीष्म पितामह तथा तृतीय पुरस्कार कामेलाल सोनकर की झांकी बजरंग बली को दिया गया। पुरस्कार वितरण रामलीला भरतमिलाप कमेटी के अध्यक्ष रूपेश उर्फ मोनू गुप्ता तथा थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि बरनवाल गुल्लू यादव, लालचंद प्रजापति, कमला प्रसाद वर्मा, गोरख प्रजापति, पातंजलि मौर्य मौजूद रहे।
राधा कृष्ण लीला की झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा
सुजानगंज। पुरानी बाजार में भरत मिलाप के बाद होने वाली झांकी प्रतियोगिता गुरुवार की देर रात सम्पन्न हुई। जिसमें सात समितियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मां विंध्यावासिनी समिति ने राधा कृष्ण रास लीला,सेवन स्टार समिति ने कंस वध,न्यू स्टार समिति ने कृष्ण- सुदामा मिलन,न्यू बाल गोपाल समिति ने शिव तांडव, नाइट किंग चौकी समिति सती आत्मा की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसी प्रकार राम दल चौकी द्वारा जलवा तेरा जलवा और एंजल स्काई समिति द्वारा भस्मासुर वध की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुजानगंज उदय प्रताप सिंह रहे।आयोजक समिति द्वारा सभी समितियों को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक सिंह और संचालन आलोक ऊमर चौधरी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में अनिकेश ऊमर ,संदीप ऊमर का उल्लेखनीय योगदान रहा।