{"_id":"6826328cb197f864c20e29c3","slug":"alert-issued-on-rising-temperature-10-beds-in-district-hospital-and-5-beds-in-chc-wards-made-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134318-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बढ़ते तापमान पर अलर्ट जारी, जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी पर 5-5 बेड के बने वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बढ़ते तापमान पर अलर्ट जारी, जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी पर 5-5 बेड के बने वार्ड
विज्ञापन
जौनपुर। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल के डाॅक्टरों को सक्रिय कर दिया गया है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी को मिलाकर 120 बेड के वार्ड बना दिए गए हैं। यहां लू से पीड़ितों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं रखी गई हैं। कमरे में कूलर व एसी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही आइस बैग भी रखवाया गया है।
मई के दूसरे सप्ताह से प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 के पार चल रहा है। बुधवार को बाद बृहस्पतिवार को भी दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएमओ डाॅ.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लू से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड मनाया गया है। दो एसी लगाया गया है। वार्ड की निगरानी के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस प्रकार जिले के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 5-5 बेड का लू वार्ड बनाया गया है। जहां एसी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर कूलर लगवा दिया गया। खिड़की और दरवाजों को ठीक करा दिया गया है, ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आने पाए।
इलाज के लिए रखी गईं ये दवाएं :-उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजीव यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के हिसाब से लू वार्ड में पीड़ित के इलाज के लिए जरूरी दवाओं को रखवा दिया गया है। इन दवाओं में डेक्सोना, हाइड्रोकार्टिसोल, पैरासीटामाल, एंटीबायोटिक, आईबी फ्लूड की व्यवस्था की गई है। हर सीएचसी पर कूल स्पंजिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आइस बैग रखवा दिया गया है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर और शक्सन मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि अभी तक कोई भी लू से पीड़ित मरीज इलाज के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
...........................................
पिछले एक सप्ताह के आंकड़े :-
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
8 मई-38-21
9 मई-40-28
10 मई-41-26
11 मई-41-26
12 मई-40-27
13 मई-41-27
14 मई-43-29
15 मई-43-28
नोट :-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
अगले तीन दिनों तक उष्ण लहर होने की संभावना :-राज्य मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दिन दिनों तक उष्ण लहर होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस है। आद्रता 15 फीसदी रही तो हवा 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
ऐसे लू से बचें-स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी और तेज लू से बचने की सलाह दी है। स्कूल जाने वाले बच्चे शरीर ढककर और छाता लेकर चलें। बड़े लोगों को गमछा रखने तथा टोपी पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी गई। हल्का भोजन करें। शरीर पर हलके कपड़े पहनना चाहिए, नंगे पांव धूप में नहीं जाएं। पानी का खूब सेवन करें, मौसमी फलों खरबूजा, अनार, केला, तरबूज, अंगूर, खीरे, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी का अधिक सेवन करना चाहिए।
................................................