फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Alcohol addict in Jaunpur asked for bidi from father, beaten for not giving, then hanged

जौनपुर में शराब के आदी युवक ने पिता से मांगी बीड़ी, न देने पर पीटा, फिर लगा ली फांसी

Sat, 25 Apr 2020 08:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Alcohol addict in Jaunpur asked for bidi from father, beaten for not giving, then hanged
फांसी - फोटो : social media

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में शनिवार की शाम बीड़ी न मिलने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी पारस बिंद का पुत्र देवीदीन बिंद (22) ट्रक चालक था। वह शराब का आदी था। लॉकडाउन के चलते करीब एक माह से घर पर ही रह रहा था। शराब पीने को लेकर उसका आए दिन पिता से विवाद होता रहता था। शनिवार को शराब के नशे में उसने पिता से बीड़ी मांगी। इसे लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।
विज्ञापन


देवीदीन ने गुस्से में आकर पिता की लात-घूंसो से पिटाई कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी प्रियंका उसे बुलाने पहुंची। दरवाजा खटखटाने के काफी देर तक अंदर से हलचल नहीं हुई तो उसने शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीण दरवाजा तोड़ अंदर घुसे तो वहां छत में लगे हुक से बंधी रस्सी के फंदे पर देवीदीन का शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव नीचे उतार उसे कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed