फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad celebrated Tribal Pride Day

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया जनजाति गौरव दिवस

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad celebrated Tribal Pride Day
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के कांफ्रेंस हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभाविप काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी रहे। डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा की बिरसा मुंडा युवाओं को पर्यावरण को संरक्षित करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। ईसाइयों के धर्मांतरण के कुचक्र को तोड़ने के लिए बिरसा मुंडा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारतीय संस्कृति पर्यावरण के संरक्षक के रूप में बिरसा मुंडा का योगदान स्मरणीय रहा है। जिला प्रमुख डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा युवाओं को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे के बारे में अध्ययन करना चाहिए। जिससे यह पता चलता है की कितने बलिदानों के बाद यह आजादी ्राप्त हुई है। संचालन इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रेश गंगवार, डॉ. देवेंदु मिश्र, उद्देश्य सिंह, सुमित सिंह, धीरेद्र, रवि विश्वकर्मा, पवन सोनकर, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed