फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the demonstration on the tehsil, the police released the advocate

तहसील पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अधिवक्ता को छोड़ा

Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the demonstration on the tehsil, the police released the advocate
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बनवारी लाल चौबे को पुलिस ने मंगलवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सुबह इसकी जानकारी तहसील में अधिवक्ताओं को हुई तो प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना किसी ने थानाध्यक्ष को दी तो उन्होंने लाकअप में बंद अधिवक्ता को छोड़ दिया। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन भी दिया। साथ ही एसपी से इस घटना की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सुजानगंज थाने के उपनिरीक्षक मंजीत कुमार मंगलवार की रात पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंच गए और थाने चलने को कहा। अपना परिचय बतौर अधिवक्ता देने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया। आरोप है पुलिसकर्मियों ने उन्हें कपड़ा पहनने तक का मौका नहीं दिया। इसकी जानकारी बुधवार को सुबह साथी अधिवक्ताओं को हुई तो वे तहसील में प्रदर्शन करने लगे। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने हवालात में बंद अधिवक्ता को बाहर निकलवा दिया। उधर, थाने से अधिवक्ता जब तहसील पहुंचे तो साथी अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा, महामंत्री अवनींद्र दूबे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रेमचंद विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, जयप्रकाश दूबे, यज्ञनारायण सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, भरत लाल यादव, रामप्रताप सिंह, कमलेश कुमार, प्रेम बिहारी यादव, वेद श्रीवास्तव, रामआसरे दूबे, शिवप्रताप मिश्र, सुरेंद्र शुक्ला, अजय सिंह, सरजू प्रसाद बिंद , हरिनायक तिवारी, उमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed