{"_id":"64b439065166ab12ae0d6bf7","slug":"after-acceptance-of-overbridge-proposal-sent-to-public-works-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-2510-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ओवरब्रिज की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ओवरब्रिज की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
जिले में जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर पर जगदीशपुर में ओवरब्रिज के लिए स्वीकृति मिली है। सेतु निगम की तरफ से इसका प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है। यह ओवरब्रिज एक अरब 18 करोड़ 43 लाख की लागत से बनेगा। इसकी लंबाई 816 मीटर होगी।
जिले में जफराबाद-जौनपुर मार्ग रेल प्रखंड पर जगदीशपुर क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम की तरफ से प्रारंभिक आगणन बनाकर महाप्रबंधक के माध्यम से 14 जून 2023 को मुख्य अभियंता सेतु लोक निर्माण विभाग लखनऊ को प्रेषित किया गया है। यहां से स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद इसकी वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिलेगी। इसके लिए 28 फरवरी 2023 को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जगदीशपुर व सीहीपुर में ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वीकृति दी गई। जगदीशपुर क्रासिंग पर दिनभर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। उधर से गुजरने वाले ज्यादातर लोगों को 20 से 25 मिनट तक क्राॅसिंग बंद होने पर जाम में परेशान होना पड़ता हैं। बता दें कि जौनपुर शहर चारों तरफ रेलवे क्रासिंग से घिरा हुआ है। सिटी स्टेशन स्थित क्राॅसिंग पर केवल ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है।
जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर सेतु निगम की तरफ से लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता सेतु को भेजा गया है। वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर कराकर काम कराया जाएगा। -संजय कुमार, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम।