फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After 122 years, this opportunity is available on the full moon night of Mahalayaarambh

Jaunpur News: 122 वर्षों के बाद महालयारंभ की पूर्णिमा रात्रि में मिल रहा है यह सुयोग

Sat, 06 Sep 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
After 122 years, this opportunity is available on the full moon night of Mahalayaarambh
भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितंबर 2025 के दिन रविवार को 122 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है। जिसे भारत में स्पर्श से लेकर मोक्ष तक देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कर्मकांड के विद्वान पंडित मुरारी श्याम पांडेय बताते हैं कि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण का स्पर्श रात्रि 9:57 बजे, मध्य 11:49 बजे व मोक्ष 1:27 बजे होगा। चंद्र ग्रहण वाराणसी एवं उसके आस-पास इस समय पर होगा।
विज्ञापन

ग्रहण का सूतक दिन में 12:57 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, अतः भोजन सूतक से पहले ही ग्रहण कर लें। 122 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद महालयारंभ से पहले पूर्णिमा की रात्रि में यह सुयोग प्राप्त हो रहा है। शतभिषानक्षत्र तथा कुंभ राशि के जातकों को चंद्रग्रहण नहीं देखना चाहिए। चंद्रग्रहण में 9 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाता है। खाने पीने वाली वस्तुओं पर तुलसीदल अथवा कुश रख देना चाहिए। ग्रहण काल में कुछ भी खाना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान भगवन नाम जप विशेष लाभदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के आस्था का केंद्र चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि 7-8 सितंबर की मध्य रात्रि में 9:57 से 1:27 तक कपाट बंद रहेगा। इस दौरान कोई दर्शन नहीं किया जा सकेगा। शहर से लेकर गांव तक के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed