फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates will not do judicial work today

Jaunpur News: आज न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

Fri, 04 Aug 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates will not do judicial work today
अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बार काउंसिल द्वारा सीओपी नवीनीकरण का शुल्क पांच सौ रुपये किए जाने का विरोध किया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव में पिछली बार की तरह इस बार भी नवीनीकरण का शुल्क सौ रुपये जमा करने पर सहमति बनी। गत वर्ष की जमा धनराशि का बीस प्रतिशत शुल्क संगठन के खाते में वापस नहीं मिलने पर भी विरोध किया गया। बार काउंसिल के निर्णय की निंदा करते हुए मांग की कि बढ़ा हुआ नवीनीकरण शुल्क वापस लिया जाए। अधिवक्ता संघ का हिस्सा बीस प्रतिशत उनके खाते में उपलब्ध कराया जाए। अधिवक्ताओं ने चार अगस्त को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सिन्हा, आरपी सिंह, बनवारी लाल,विनय प्रिय पांडेय, पवन कुमार, आशीष चौबे, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed