जौनपुर। एटा जिले में साथियों पर पुलिस उत्पीड़न से खफा कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति, मछलीशहर समेत अन्य तहसीलों में भी अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जहां एटा की घटना की निंदा की गई। संचालन आनंद मिश्र ने किया। अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित पत्रक डीएम कौ सौंपा। मछलीशहर: तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता भवन में आकस्मिक बैठक हुई। एटा की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों के बर्खास्तगी की मांग की गई। बैठक में महामंत्री अजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेेंद्रमणि शुक्ला, आरपी सिंह, हरिनायक तिवारी,कुंवर भारत सिंह, विकास यादव, भरत लाल यादव, यज्ञ नरायन सिंह, इंदू प्रकाश सिंह, ललित मोहन तिवारी, विनय पांडेय आदि उपस्थित थे।