{"_id":"6155f6378ebc3e656e3c7020","slug":"adverse-entry-to-one-babu-and-clarification-sought-from-eight-supervisors-jaunpur-news-vns6146580118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टि और आठ सुपरवाइजर से मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टि और आठ सुपरवाइजर से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जौनपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने वाले कार्यालय की जांच की। इस दौरान कमी मिलने पर संबंधित बाबू संतोष रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वहीं आठ सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल को शिकायत मिली थी कि समय से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वे बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक नगर पालिका पहुंचे। वहां ईओ सहित अन्य लोगों से दुकान के आवंटन के संबंध में बैठक किया। इसके बाद वे जन्म व मृत्यु प्रमाण कार्यालय के तरफ रूख किए। कार्याल्य में पहुंचने के बाद उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने से संबंधितों रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। इस दौरान समय से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाना पाया गया। इसके अलावा अभिलेखों का रख रखाव भी सही नहीं पाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित बाबू संतोष रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और वहीं आठ सुपरवाइजरों को स्पष्टीकरण देने की कार्रवाई की है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हिमांशू नागपाल ने बताया कि समय से जन्म व मृत्य़ु प्रमाण पत्र जारी किया जाना नहीं पाया गया। साथ ही अभिलेखों का रख रखाव सही नहीं पाया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित बाबू संतोष रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं आठ सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।