फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admissions to courses in the PU campus are open until the 10th

Jaunpur News: पूविवि परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश 10 तक

Fri, 04 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Admissions to courses in the PU campus are open until the 10th
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम तिथि तय कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी परिसर के पाठ्यक्रमों में 10 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक बी.फॉर्मा में दाखिले के लिए सीयूईटी के माध्यम से कराई जा चुकी है। इस पाठ्यक्रम की आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया यूपीटेक के माध्यम से पूरी की जाएगी। ऐसे में बी.फॉर्मा को छोड़कर परिसर में संचालित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 10 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित के कई पाठ्यक्रमों में अभी सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे संबंधित विभाग से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए 10 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्रवेश का अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article